धौलाना सड़क हादसा: डासना की बारात बस-ट्रक टक्कर में 6 की मौत, गरीब परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Date: 2026-04-13
news-banner

हापुड़/डासना। गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई एक बारात रविवार देर रात मातम में बदल गई, जब धौलाना–गुलावठी मार्ग पर बरातियों से भरी बस की सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। मृतकों में डासना निवासी सोनू पुत्र जहीर, यूसुफ पुत्र बशीर, अख्तर पुत्र हमीद, यूनुस पुत्र कदीर, मुन्ना पुत्र मेहरबान और बस चालक अशोक पुत्र रतिराम शामिल हैं।

1776086601_WhatsApp_Image_2026-04-13_at_6.44.38_PM.jpeg

जानकारी के अनुसार डासना निवासी यूनुस कुरैशी के पुत्र की बारात गुलावठी गई थी। शादी समारोह के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे बस वापस लौट रही थी कि कपूरपुर-धौलाना मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ट्रक के नीचे जा घुसी और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डीएम अभिषेक पांडे और एसपी ज्ञानंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हाईड्रा मशीन की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला गया।

1776086610_WhatsApp_Image_2026-04-13_at_6.44.39_PM.jpeg

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों को दफिना डासना कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और नम आंखों से दुआएं कीं। मृतकों में यूनुस दूल्हे के पिता थे, जो फेरी लगाकर परिवार चलाते थे, जबकि बबलू घरेलू सामान बेचकर अपने घर का खर्च उठाते थे। सभी मृतक बेहद गरीब परिवारों से थे। हादसे के बाद पूरे डासना क्षेत्र में गम का माहौल है और हर आंख नम है।

Leave Your Comments