3000 करोड़ क्लब में शामिल 'धुरंधर' अब जापान में होगी रिलीज, भारतीय फिल्मों के लिए खुले नए अवसर

Date: 2026-07-04
news-banner

3000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई का दावा करने वाली फिल्म 'धुरंधर' अब जापान में रिलीज होने की तैयारी में है. फिल्म के जापानी रिलीज की खबर के बाद मनोरंजन जगत में इसकी चर्चा तेज हो गई है.यदि फिल्म वहां भी अच्छा प्रदर्शन करती है, तो भारतीय फिल्मों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार और मजबूत हो सकता है.

जापान में भारतीय फिल्मों का सफर नया नहीं है। वर्ष 1997 में सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'Muthu' ने जापान में अप्रत्याशित सफलता हासिल की थी. इस फिल्म ने वहां भारतीय सिनेमा के लिए एक नया दर्शक वर्ग तैयार किया। इसके बाद 3 Idiots. Baahubali.  RRR और Pushpa जैसी फिल्मों ने भी जापानी दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई.

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारतीय फिल्म निर्माता मजबूत कहानी. बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स और आधुनिक तकनीक के साथ फिल्में बनाते हैं.तो वैश्विक बाजार में भारतीय फिल्मों की मांग और बढ़ सकती है. हालांकि फिल्म उद्योग में लंबे समय से यह बहस भी चलती रही है कि कई बड़ी फिल्मों का बड़ा हिस्सा स्टार फीस पर खर्च हो जाता है. जिससे कंटेंट और तकनीकी गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है.

फिलहाल 'धुरंधर' की जापान रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है.हालांकि फिल्म की कुल कमाई और जापान में रिलीज से जुड़ी कुछ जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि फिल्म विदेशी बाजार में भी अपनी सफलता दोहरा पाती है या नहीं.

Leave Your Comments