छात्र हित में जंतर-मंतर पहुंचे दुष्यंत गौतम के प्रतिनिधिमंडल ने पेश की सेवा की मिसाल, प्रदर्शनकारियों के लिए जलपान की व्यापक व्यवस्था

Date: 2026-06-26
news-banner

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान समाजसेवी दुष्यंत गौतम के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनकारियों के लिए जलपान एवं आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य छात्र हित में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर जुटे लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना था.

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों एवं सहयोगियों के सहयोग से बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। इस सेवा अभियान के तहत 50 दर्जन केले. 30 पेटी पानी. 350 पैकेट वेज बिरयानी. 25 पैकेट बड़े पारले बिस्कुट.10 पेटी लहरी जीरा पेय तथा 200 ORS पैकेट वितरित किए गए, जिससे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों और छात्रों को लाभ मिला.

6a3e356baee081782461803.jpeg

दुष्यंत गौतम ने कहा कि समाज सेवा किसी पद या पहचान की मोहताज नहीं होती.बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक सेवा, खेल, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े हर विषय पर उनकी टीम आगे भी इसी तरह सहयोग करती रहेगी.

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान भी उनकी टीम ने जरूरतमंदों तक भोजन, राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाने का कार्य किया था। इसके अलावा परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के लिए जलपान व्यवस्था.खिलाड़ियों के लिए सहयोग. सरकारी अस्पतालों में फल वितरण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्य भी लगातार किए जाते रहे हैं.

इस सेवा अभियान में कई सहयोगियों ने आर्थिक और सामग्री के रूप में योगदान दिया। इनमें रीना बौद्ध. विमलेश दीदी.शारदा दीदी. राहुल गौतम (RB Public School).तरुण भाई (अध्यक्ष).यशपाल जी (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य सहयोगियों ने अपनी सहभागिता निभाई.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भविष्य में भी छात्र हित. समाज हित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे.

Leave Your Comments