उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है. जहां युवक की इस हरकत से इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक टावर पर बैठा रहा और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया। उसकी मांग थी कि गाजियाबाद में रहने वाली उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाया जाए. तभी वह नीचे उतरेगा। युवक की इस जिद ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस. फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की. लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। बताया जा रहा है कि युवक टावर से अपनी प्रेमिका की तस्वीरें भी नीचे फेंक रहा था.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। टावर के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर पुलिस ने लोगों को दूर रखा.ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो.

प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य युवक को सुरक्षित नीचे उतारना रहा।.पुलिस अधिकारियों ने युवक के परिजनों और परिचितों से भी संपर्क किया ताकि उसे समझाकर नीचे लाया जा सके. घंटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के चलते इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा.

फिलहाल पुलिस और प्रशासन युवक को सुरक्षित बचाने और मामले की पूरी जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.