फतेहपुर में बीच सड़क युवक को मारे दो थप्पड़, बेसुध होकर जमीन पर गिरा, वीडियो वायरल

Date: 2026-06-15
news-banner

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर खड़े दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही है. इसी दौरान एक युवक दूसरे युवक को लगातार दो जोरदार थप्पड़ मार देता है.

थप्पड़ लगने के बाद युवक अपना संतुलन खो बैठता है और कुछ ही सेकंड में बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ता है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच जाता है और आसपास खड़े लोग उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं.

6a2f966e33b4a1781503598.png

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना अचानक हुई, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे गंभीर मारपीट का मामला बता रहे हैं. जबकि कई लोग युवक के अचानक गिरने को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

6a2f9682556481781503618.png

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना के कारणों की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों युवकों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था.

6a2f968ce16ef1781503628.png

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग कानून व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती हिंसा को लेकर चिंता जता रहे हैं.

6a2f96947c7051781503636.png

Leave Your Comments