आरडीसी में अवैध पार्किंग वसूली पर जीडीए की बड़ी कार्रवाई, रंगे हाथ पकड़ा गया व्यक्ति पुलिस के हवाले

Date: 2026-06-26
news-banner

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) क्षेत्र में सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे मौके से पकड़कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

6a3e2e308a3881782459952.jpeg

प्राधिकरण की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरडीसी क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं के संरक्षण और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान अधिकारियों को शिकायत मिली कि प्राधिकरण की मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना के लिए आरक्षित सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर एक व्यक्ति वाहन चालकों से अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूल रहा है.

6a3e2e39b0fe91782459961.jpeg

शिकायत मिलने के बाद जीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. जहां एक व्यक्ति पार्किंग के नाम पर वाहन चालकों से नकद धनराशि वसूलता मिला। जांच के बाद टीम ने उसे तत्काल पकड़ लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.

6a3e2e41e9ba91782459969.jpeg

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि संबंधित सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर किसी भी व्यक्ति, एजेंसी या संस्था को पार्किंग शुल्क वसूलने की कोई अनुमति या अधिकार नहीं दिया गया है। ऐसे में किसी भी प्रकार की वसूली पूरी तरह अवैध मानी जाएगी.

प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी सार्वजनिक स्थलों पर अवैध पार्किंग वसूली. अतिक्रमण या अन्य अनियमित गतिविधियां दिखाई दें तो उसकी सूचना तत्काल जीडीए अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

6a3e2e4cd89031782459980.jpeg

जीडीए का कहना है कि सार्वजनिक सुविधाओं की सुरक्षा और नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

6a3e2e80478b31782460032.jpeg

Leave Your Comments