प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न, 30 सितंबर 2026 तक सभी ईडब्ल्यूएस आवास पूर्ण करने के निर्देश

Date: 2026-06-26
news-banner

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 'सभी के लिए किफायती आवास (Affordable Housing in Partnership - AHP)' घटक के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) क्षेत्र में संचालित ईडब्ल्यूएस आवास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए सचिव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निजी विकासकर्ता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान बताया गया कि निजी विकासकर्ताओं की कुल 11 स्वीकृत परियोजनाओं में से 5 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं. जबकि 3 परियोजनाओं के पूर्णता प्रमाण-पत्र (Completion Certificate) जारी होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.सचिव ने शेष परियोजनाओं का निर्माण कार्य 30 सितंबर 2026 की निर्धारित मिशन अवधि से पहले पूरा करने के निर्देश दिए.

6a3e1c1b90fb31782455323.jpeg

समीक्षा में यह भी जानकारी दी गई कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही सभी 5 परियोजनाओं के भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.सचिव ने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं को पूर्णता प्रमाण-पत्र प्राप्त हो चुका है.उनमें पात्र लाभार्थियों के पट्टा विलेख शीघ्र निष्पादित कर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज की जाए.

बैठक में डूडा (DUDA) स्तर पर लंबित एमआईएस (MIS) एंट्री एवं अन्य प्रशासनिक औपचारिकताओं को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए.ताकि उपलब्ध आवासों की योजना प्रकाशित कर पात्र लाभार्थियों को समय पर आवंटन सुनिश्चित किया जा सके.

सचिव ने निजी विकासकर्ताओं से लाभार्थियों द्वारा जमा कराई गई धनराशि का अद्यतन विवरण उपलब्ध कराने तथा शेष देय राशि जमा कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित प्रत्येक आवास का समयबद्ध आवंटन और लाभार्थियों को कब्जा दिलाना शासन एवं प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि योजना के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा पात्र लाभार्थियों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी.

Leave Your Comments