गाजियाबाद 12 जुलाई, 2026
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 12 जुलाई, 2026 को आयोजित “वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026” के अंतर्गत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने विभिन्न योजनाओं एवं स्थलों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया.
अभियान का शुभारम्भ उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर कलाल, आई.ए.एस. ने मधुबन बापूधाम योजना के पॉकेट-बी स्थित अमृत वन वाटिका पार्क में हरि संकरी (पीपल, बरगद व पिलखन) पौधों का रोपण कर किया। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में प्राधिकरण के सचिव श्री विवेक कुमार मिश्र, अपर सचिव श्री प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता श्री आलोक रंजन, अधिशासी अभियंता श्री लवकेश कुमार सिंह, श्री योगेश पटेल, श्री अजीत कुमार बघाड़िया, श्री राजकुमार वर्मा, उद्यान निरीक्षक श्री संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
मधुबन बापूधाम योजना के निवासी, स्थानीय नागरिक और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राधिकरण को 1.50 लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं, पार्कों, हरित पट्टियों और उपयुक्त स्थलों पर चरणबद्ध रूप से अभियान चलाया जा रहा है.

चिन्हित स्थलों पर पीपल, बरगद, पिलखन, जामुन, गुलमोहर, कदंब, नींबू, पीली एवं लाल कनेर, मौलश्री, टिकोमा, चाँदनी, बोतल ब्रश, चक्रेशिया सहित अन्य उपयोगी एवं छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। प्राधिकरण पौधों के संरक्षण, सिंचाई और नियमित रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रहा है.
उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर कलाल, आई.ए.एस. ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और स्वच्छ-हरित भविष्य के लिए सामूहिक दायित्व है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने की अपील की.
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सतत शहरी विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा 1.50 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है.