गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद. पारिवारिक मामलों, धोखाधड़ी, मारपीट और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं.
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष. गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना है. ताकि शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके और पुलिस-जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो.
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने भी शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.