उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन दिन पहले इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस केस में गिरफ्तार आरोपी यश खटीक और गगन त्यागी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं.
इसी बीच सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर एक कथित बयान वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी के एनकाउंटर की मांग की जा रही है। वायरल कथित बयान में यहां तक कहा गया है कि सरकार द्वारा दिए गए इनाम से अधिक राशि देने की बात भी सामने आई है.

इस तरह के बयानों के सामने आने के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले को कानून व्यवस्था के तहत देख रहे हैं और जांच प्रक्रिया जारी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ बयान पर सख्त नजर रखी जा रही है.
फिलहाल हत्या के मामले की गहन जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.