गाजियाबाद में इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी Chirag Tyagi की हत्या के मामले को लेकर लगातार तनाव बना हुआ है। पीड़ित परिवार पिछले कई घंटों से जिला मजिस्ट्रेट (DM) दफ्तर के बाहर धरने पर बैठा हुआ है.
परिवार का आरोप है कि मामले में शामिल आरोपियों Yash Khatik और अन्य आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। परिजनों ने मांग की है कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिले.

धरने पर बैठे परिवार ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए 5 लाख रुपये के मुआवजे को भी वापस करने की बात कही है। उनका कहना है कि उन्हें पैसे नहीं, बल्कि न्याय चाहिए.

परिवार की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि प्रशासनिक स्तर पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही। उनका कहना है कि जब अन्य मामलों में अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की जाती है, तो चिराग त्यागी के परिवार को अब तक पर्याप्त सुनवाई नहीं मिली है.

मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और DM दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने बातचीत के जरिए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी है.