गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में भूमि विवाद.पारिवारिक विवाद.मारपीट. धोखाधड़ी सहित अन्य स्थानीय मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं.
जनसुनवाई के दौरान डीसीपी ग्रामीण ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष. गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी.
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक मामले में तथ्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीसीपी ग्रामीण ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम रखना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.
जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। इससे फरियादियों में संतोष और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास का माहौल देखने को मिला.
डीसीपी ग्रामीण ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई आवश्यक है.उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए ताकि आम नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके.