गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियमित जनता दर्शन (जनसुनवाई) कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए. कार्यक्रम में राजस्व. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA), नगर निगम. विद्युत. स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं.

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि "जनसुनवाई जनसेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक अधिकारी को शासन के नियमों के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।" उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए.

बैठक के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया.जबकि अन्य मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अवैध कब्जों और भूमाफियाओं के विरुद्ध चल रहे अभियान तथा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की.

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब पटेल नगर निवासी एक महिला, जिन्होंने कुछ दिन पहले अपने पोतों की स्कूल फीस माफ कराने का अनुरोध किया था.पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचीं.जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद छबीलदास स्कूल में अध्ययनरत उनके दोनों पोतों की एक वर्ष की विद्यालय फीस माफ कर दी गई.महिला ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को शुभकामनाएं दीं.

जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को समय पर न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए.
बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन). सिटी मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.