‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में गाजियाबाद के स्कूलों ने रचा हरियाली का नया इतिहास, शत-प्रतिशत पौधारोपण

Date: 2026-07-13
news-banner

गाजियाबाद पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ बेसिक शिक्षा विभाग, गाजियाबाद द्वारा वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

6a54b7677d5bc1783936871.png

मुख्य कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रजापुर में आयोजित हुआ, जहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। इसके साथ ही जिलेभर के विद्यालयों में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावकों ने मिलकर विद्यालय परिसर एवं आसपास पौधे लगाए.

6a54b793e7a781783936915.png

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पौधारोपण के बाद 'सेल्फी प्रतियोगिता' में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा.

बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन से प्राप्त पौधारोपण लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधारोपण का लक्ष्य पूरा किया। पूरे जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ को उत्सव के रूप में मनाया गया और हरियाली बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया.

Leave Your Comments