Ghaziabad के Indirapuram क्षेत्र के शक्ति खंड स्थित होटल युवराज में महिला मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक द्वारा होटल परिसर के अंदर महिला मैनेजर के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है.
जानकारी के अनुसार यह घटना 25 अप्रैल की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
घटना की सूचना मिलने के बाद होटल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.
पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं इस घटना ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.