गाजियाबाद के खोड़ा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दूसरा मदरसा सील, जांच के बाद उठाया कदम

Date: 2026-06-03
news-banner

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए दूसरे मदरसे को सील कर दिया है। इस मदरसे का नाम सुलताना अल-अरफीन बताया जा रहा है.

1780469996_Screenshot_2026-06-02_235411.png

प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद यह कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय स्तर पर हलचल का माहौल देखा गया और लोग इस निर्णय को लेकर चर्चा करते नजर आए.

1780470007_Screenshot_2026-06-02_235503.png

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लगातार संस्थानों की जांच और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से विस्तृत कारणों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

घटना के बाद इलाके में प्रशासनिक सख्ती को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे नियमों के पालन से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे सामान्य जांच प्रक्रिया बता रहे हैं.

1780470020_Screenshot_2026-06-02_235620.png

फिलहाल प्रशासन की टीम क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.

1780470029_Screenshot_2026-06-02_235530.png

Leave Your Comments