गाजियाबाद नगर निगम का बड़ा सफाई अभियान: मशीनों से हो रही नालों की सफाई, सिल्ट हटाने के सख्त निर्देश

Date: 2026-05-20
news-banner

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में पांचों जोन में बड़े और छोटे नालों की मशीनों के माध्यम से सफाई कराई जा रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और नालों से निकलने वाली सिल्ट को उसी दिन उठाया जाए.

1779253806_WhatsApp_Image_2026-05-19_at_1.08.37_PM_(1).jpeg

नगर निगम द्वारा बड़े नालों की सफाई के लिए बड़ी पोकलेन और जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जबकि छोटे नालों की सफाई के लिए छोटी मशीनें लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहन नगर, सिटी जोन, कवि नगर, विजयनगर और वसुंधरा जोन में अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है.

मोहन नगर जोन में शालीमार गार्डन, गणेशपुरी, कुटी रोड और पसौंडा क्षेत्र के नालों की सफाई जारी है। वहीं सिटी जोन में केला भट्टा, नंदग्राम मेन रोड, पंचवटी और राकेश मार्ग के नालों को साफ कराया जा रहा है। कवि नगर क्षेत्र के रईसपुर, राजनगर, रजापुर और संजयनगर में भी अभियान चल रहा है.

1779253841_WhatsApp_Image_2026-05-19_at_1.08.36_PM.jpeg

विजयनगर जोन में क्रॉसिंग रिपब्लिक, डूंडाहेड़ा, सर्वोदय नगर और प्रताप विहार में नाला एवं पुलिया सफाई का कार्य किया जा रहा है। इंदिरापुरम और वसुंधरा जोन के कनावनी, वैशाली, कौशांबी और अभय खंड क्षेत्रों में भी सफाई अभियान तेज कर दिया गया है.

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सफाई कार्य के दौरान ट्रैफिक और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही नालों में जल प्रवाह बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.

 

 

Leave Your Comments