गाजियाबाद। शहर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में गाजियाबाद नगर निगम ने इंदिरापुरम क्षेत्र में व्यापक संयुक्त अभियान चलाया. बुधवार को नगर निगम. पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सड़क. फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.

अभियान के दौरान नगर निगम का पीला पंजा यानी बुलडोजर और जेसीबी सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर चला. दुकानों के बाहर रखे सामान. अस्थायी ढांचे और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया.अधिकारियों ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.

अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नगर निगम की सफाई शाखा ने भी मोर्चा संभाला। सफाई कर्मचारियों ने सड़कों.नालियों और नालों की विशेष सफाई कर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों ने कर्मचारियों को नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. ताकि बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके.

संयुक्त अभियान में नगर निगम की एनिमल कंट्रोल (डॉग कैचिंग) टीम भी सक्रिय रही। टीम ने क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़कर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा। अधिकारियों का कहना है कि इससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी और आवारा कुत्तों से होने वाली परेशानियों में कमी आएगी.

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क. फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. निगम का कहना है कि शहर को सुंदर. सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.