Google Map के भरोसे सफर पड़ा भारी! हापुड़ में नाले में गिरी कार, एक घंटे तक अंदर फंसे रहे 4 लोग

Date: 2026-06-15
news-banner

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में Google Map के भरोसे सफर कर रहे चार लोगों की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब उनकी कार अचानक एक नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक ने रास्ता खोजने के लिए Google Map का सहारा लिया था. लेकिन मैप के निर्देशों का पालन करते हुए वाहन सीधे नाले में पहुंच गया.

6a2f8b262a5711781500710.png

घटना के बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गई। हादसे के दौरान कार के दरवाजे लॉक हो गए, जिससे अंदर बैठे चारों लोग बाहर नहीं निकल सके.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग करीब एक घंटे से अधिक समय तक कार के अंदर ही फंसे रहे.

6a2f8b7502d7b1781500789.png

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे खोले और अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार Google Map गलत या अधूरी जानकारी के आधार पर ऐसे रास्ते दिखा देता है, जिससे वाहन चालक परेशानी में पड़ जाते हैं। विशेषज्ञों का भी मानना है कि अनजान रास्तों पर केवल डिजिटल नेविगेशन पर निर्भर रहने के बजाय आसपास के संकेतकों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी लेनी चाहिए.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और डिजिटल नेविगेशन पर पूरी तरह निर्भर रहने के जोखिमों को उजागर कर दिया है.

Leave Your Comments