ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 में चोरों ने एक ही रात में दो दर्जन से अधिक वाहनों की बैटरियां चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी। सुबह जब वाहन मालिक अपने काम पर जाने के लिए पहुंचे तो गाड़ियों की बैटरियां गायब देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे

जानकारी के अनुसार, पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ संदिग्ध देर रात वाहनों के पास पहुंचकर बैटरियां निकालते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया
पीड़ित वाहन मालिकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है