हापुड़ में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार; 2027 में मायावती को फिर सीएम बनाने का संकल्प

Date: 2026-05-18
news-banner

Hapur में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेतृत्व में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर पार्टी की ताकत का प्रदर्शन किया। सम्मेलन में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में Mayawati को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया.

1779086552_WhatsApp_Image_2026-05-18_at_11.55.04_AM.jpegकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम प्रभारी जनाब बाबू मुनकाद अली, मेरठ मंडल के मुख्य प्रभारी जनाब मेघानंद जाटव, जनाब सतपाल पेपला, जनाब रवि जाटव तथा मुरादाबाद मंडल प्रभारी जनाब डॉ. देवेंद्र भारती मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरोहा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं नगर पंचायत डासना के चेयरमैन प्रतिनिधि जनाब डॉ. चौ. मुजाहिद हुसैन ने सभा को संबोधित किया.

1779086570_WhatsApp_Image_2026-05-18_at_11.55.02_AM.jpeg

सम्मेलन के दौरान हापुड़ विधानसभा से विपिन दीवान को प्रत्याशी एवं प्रभारी घोषित किया गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। अपने संबोधन में डॉ. मुजाहिद हुसैन ने सर्व समाज से बसपा के साथ जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बसपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, भाईचारा और विकास को मजबूत किया था.

उन्होंने मुस्लिम समाज से विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि भाजपा को सत्ता से हटाना है तो बसपा को मजबूत करना होगा। उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव में मुस्लिम समाज ने सपा को समर्थन दिया, लेकिन सरकार भाजपा की बनी। उन्होंने कहा कि यदि 2022 में मुस्लिम समाज का वोट बसपा को मिलता तो आज प्रदेश में सर्व समाज की सरकार होती.

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने 2027 के चुनाव में बसपा को मजबूत कर प्रदेश में अनुशासन, भाईचारे और विकास की सरकार बनाने का संकल्प लिया.

1779086599_WhatsApp_Image_2026-05-18_at_11.55.02_AM_(1).jpeg

 

Leave Your Comments