हापुड़। 25 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष और मंडल की कमेटी को लेकर चर्चा हुई। इसी बीच जिला कोऑर्डिनेटर अवनीश काजला भी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पधारे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया है कि जनपद हापुड़ की चारों ब्लॉक कमेटी का कार्य लगभग लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही चारों ब्लॉक कमेटियां प्रदेश कार्यालय को संस्तुति के लिए भेजी जाएगी। सभी ब्लॉक कमेटियां सामाजिक न्याय और भागीदारी के परिपेक्ष में बनाई गति हैं। सभी समाज और जातियों का ब्लॉक कमेटियां बनाते समय विशेष ध्यान रखा गया हैं। इसी दौरान चारों ब्लॉकों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति और मंडल की कमेटी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिला कोऑर्डिनेटर अवनीश काजला ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को बताया है कि हर 20 से 25 बूथों पर एक मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गणों और चारों ब्लॉक के अध्यक्ष गणों को 28 जुलाई तक अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा और नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए हैं। पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा और नेम प्लेट लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया हैं। इस दौरान रामफल त्यागी, पूरनमल आनंद, कपिल शर्मा, राहुल शर्मा, रामू, गौरव गर्ग, अनमोल शर्मा, रजत त्यागी, महबूब, गोपाल भारती आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे.!