हापुड़ में दिल दहला देने वाली घटना: शादी के 12 साल बाद बच्चा न होने पर महिला से मारपीट और यातना का आरोप, लाइव वीडियो वायरल

Date: 2026-06-02
news-banner

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि महिला की शादी को 12 साल हो चुके थे, लेकिन बच्चे न होने को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों और आसपास के लोगों का कहना है कि महिला को कई बार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया.

1780386338_Screenshot_2026-06-02_004354.png

पीड़िता पर यह भी आरोप है कि उसे कई दिनों तक कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में महिला को सड़क पर भागते हुए और कथित रूप से प्रताड़ित होते हुए देखा जा सकता है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है.

1780386349_Screenshot_2026-06-02_004430.png

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

यह मामला एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर सवाल खड़े करता है.

Leave Your Comments