हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.सोशल मीडिया पर इस घटना को पहले राजस्थान का बताया जा रहा था. लेकिन बाद में दावा किया गया कि मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का है.
परिजनों के अनुसार, कानपुर निवासी राहुल तिवारी पर नाबालिग के अपहरण का आरोप लगाते हुए करीब आठ दिन पहले बिलग्राम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की.

परिजनों का यह भी आरोप है कि जब नाबालिग को बिलग्राम कोतवाली लाया गया तो पुलिस ने दावा किया कि वह स्वयं लौटकर आई है। वहीं, परिवार का कहना है कि बच्ची गंभीर रूप से डरी हुई थी और उसके कपड़ों पर खून के निशान थे.
परिजनों के साथ पहुंचे पत्रकार रितेश पासी ने भी आरोप लगाया है कि जांच से जुड़े कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी. वहीं. परिवार का दावा है कि अस्पताल में बच्ची ने अपनी मां से मारपीट किए जाने की बात कही.
इस पूरे मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार है.अभी तक 32 लोगों के शामिल होने के दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.जांच एजेंसियां मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही हैं.
यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO Act के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.