भरे बाजार में युवती ने ई-रिक्शा में युवक को जड़े थप्पड़, अभद्रता का आरोप, VIDEO वायरल

Date: 2026-07-19
news-banner

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भरे बाजार उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने ई-रिक्शा में सफर कर रहे युवक पर शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक ही ई-रिक्शा में सवार थे। आरोप है कि यात्रा के दौरान युवक ने नशे की हालत में युवती के साथ अनुचित व्यवहार किया इससे नाराज युवती ने बीच बाजार में ही युवक का विरोध करते हुए उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया

घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा हालांकि, समाचार लिखे जाने तक न तो युवती और न ही युवक की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी फिलहाल वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है

Leave Your Comments