क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। तार गिरते ही आसपास के इलाके में करंट फैल गया और वहां से गुजर रहे कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार. हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। करंट फैलने से मौके पर भगदड़ मच गई और कई लोग जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और प्रशासन को सूचना दी.
हादसे में करीब छह लोग झुलस गए. जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. जबकि अन्य का उपचार जारी है.

घटना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली के तार लंबे समय से जर्जर अवस्था में थे, जिसकी शिकायत कई बार की गई थी। यदि समय रहते मरम्मत की जाती तो इस तरह का हादसा टाला जा सकता था.

फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है और घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है.