आईएमएस रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 22 फुट नाली पर कब्जे की कोशिश नाकाम

Date: 2026-05-27
news-banner

गाजियाबाद की नगर पंचायत डासना क्षेत्र अंतर्गत आईएमएस रोड स्थित कब्रिस्तान के पास काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर नगर पंचायत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध प्लॉटिंग की जा रही है और आईएमएस के बराबर से गुजर रही करीब 22 फुट चौड़ी नाली पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया।

1779873333_WhatsApp_Image_2026-05-27_adfsdfgs.jpeg

कार्रवाई के दौरान प्लॉटिंग करने वाले बिल्डरों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में सरकारी भूमि, नाली अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ कहा कि अवैध निर्माण और कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

1779873354_WhatsApp_Image_2026-05-27_at_2.38.06_PM.jpeg

इस अभियान के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ नगर पंचायत कर्मचारियों की टीम और अन्य संबंधित अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया।

Leave Your Comments