आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टीम इंडिया को हराया; बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में फेल रहे भारतीय खिलाड़ी

Date: 2026-06-27
news-banner

बेलफास्ट। आयरलैंड ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत दर्ज कर ली। दो मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 182/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। कप्तान लॉर्कन टकर ने शानदार अर्धशतक लगाया. जबकि गैरेथ डेलानी ने तेज़तर्रार 49 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

6a3f7cabbdd131782545579.png

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी. शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे और पूरी टीम 148 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 50 रन बनाए. लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का अपेक्षित साथ नहीं मिला.

आयरलैंड की ओर से मैट होलार्ड और मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने तीन-तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. वहीं भारतीय गेंदबाज भी डेथ ओवरों में रन रोकने में सफल नहीं रहे. जिससे आयरलैंड बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा.

इस जीत के साथ आयरलैंड ने भारत के खिलाफ अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया.अब दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा.जहां भारत सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगा.

Leave Your Comments