जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब भीड़ में मौजूद एक युवक पर एक महिला ने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही महिला को युवक की हरकत पर शक हुआ उसने बिना देर किए मौके पर ही युवक का सामना किया और उसे लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया

घटना का पूरा वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला युवक पर गुस्सा जाहिर करती हुई दिखाई दे रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग पूरी घटना को देखते नजर आ रहे हैं
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है
कि घटना के संबंध में पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। पुलिस की ओर से भी इस मामले में आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है घटना ने सार्वजनिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा और भीड़भाड़ वाले धार्मिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है