जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच एक सड़क धंसने की घटना सामने आई है.सड़क धंसने से मौके पर लगभग 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं. सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर दी गई और वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार. लगातार बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर होने से यह घटना हुई. हालांकि. सड़क धंसने के वास्तविक कारणों की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है.

प्रशासन ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है और लोगों से अपील की है कि वे मरम्मत पूरी होने तक निर्धारित डायवर्जन का पालन करें। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं है.
मानसून के दौरान जयपुर सहित राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों से जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़कों वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है.