जमशेदपुर में मस्जिद के बाहर मारपीट और हथियार लहराने का आरोप, पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

Date: 2026-06-15
news-banner

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित आजाद नगर थाना क्षेत्र में ओल्ड पुरुलिया रोड पर स्थित मस्जिद-ए-सिब्तैन के सामने मारपीट और हथियार लहराने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया.

6a2fb0d0bce931781510352.png

पीड़ित पक्ष के अनुसार, आतिफ फरहान अपने कुछ साथियों के साथ मस्जिद के सामने मौजूद था। इसी दौरान कथित तौर पर कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि रेहान नामक युवक ने पीड़ित के भाई के साथ मारपीट की.जबकि एक अन्य युवक ने पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी.

6a2fb0e3799491781510371.png

पीड़ित का कहना है कि स्थिति बिगड़ती देख वह अपनी जान बचाने के लिए मस्जिद के अंदर चला गया। आरोप है कि यदि समय रहते वह सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है.

6a2fb0f2ed2aa1781510386.png

अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की सत्यता और आरोपों की जांच कर रही है.

6a2fb0fe417391781510398.png

Leave Your Comments