मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में एक नई विवादित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। इस फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 1998 के चर्चित काले हिरण शिकार मामले पर आधारित है.

पोस्टर रिलीज के बाद चर्चा और तेज हो गई है कि फिल्म में उस समय से जुड़े विवादों, कानूनी मामलों और सार्वजनिक घटनाओं को दिखाया जाएगा। यह भी माना जा रहा है कि फिल्म में अभिनेता Salman Khan से जुड़े उस विवाद को भी दर्शाया जा सकता है, जो लंबे समय से सुर्खियों में रहा है.
इसके अलावा फिल्म को लेकर यह भी चर्चा है कि इसमें लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े विवादों की झलक भी दिखाई जा सकती है, हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
फिल्म के पोस्टर के बाद दर्शकों और सोशल मीडिया यूज़र्स में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे साहसी प्रोजेक्ट बता रहे हैं तो कुछ इसे विवादों को फिर से उभारने वाली फिल्म मान रहे हैं.
निर्माताओं की ओर से अभी फिल्म की कहानी और कास्ट को लेकर पूरी जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.