कानपुर के कल्याणपुर में बड़ी चोरी: सोती महिला के पास से चोर ने फोन और 2 लाख रुपये उड़ाए, CCTV में कैद पूरी वारदात

Date: 2026-06-10
news-banner

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश विहार से एक हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है.जिसने इलाके में दहशत फैला दी है.

6a28f734732b61781069620.png

जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने घर में सो रही थी और उसका मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था। घर के अंदर पूरी तरह सन्नाटा था और महिला गहरी नींद में थी.

इसी दौरान एक चोर चुपके से घर में दाखिल हुआ। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर बेहद सावधानी से कदम रखता हुआ कमरे में पहुंचा और पहले उसने महिला को देखा कि वह सो रही है या नहीं.

6a28f7419f11b1781069633.png

जब उसे यकीन हो गया कि महिला गहरी नींद में है, तो उसने धीरे-धीरे चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन निकाला और जेब में रख लिया.

इसके बाद चोर ने घर की तलाशी ली और लगभग 2 लाख रुपये नकद भी चुरा लिए। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद वह आराम से मौके से फरार हो गया.

6a28f74c74ba31781069644.png

यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी संभव है.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Leave Your Comments