कांवड़ यात्रा 2026: डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बाइक से किया गंगनगर मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Date: 2026-08-07
news-banner

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने पुलिस बल के साथ थाना मुरादनगर क्षेत्र के गंगनगर कांवड़ यात्रा मार्ग का मोटरसाइकिल से व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं कांवड़ मार्ग पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की।

डीसीपी ग्रामीण ने मार्ग पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कांवड़ियों और आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखा जाए, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जाए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा-2026 सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त

Leave Your Comments