बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की आज होने वाली बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, पार्टी में नए नेता के चयन को लेकर मंथन जारी है और सबसे मजबूत नाम DK Shivakumar का माना जा रहा है। वे पहले ही राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं, जिससे राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं.

कांग्रेस नेतृत्व इस बैठक में आगे की रणनीति और सरकार के नेतृत्व को लेकर अंतिम निर्णय ले सकता है। पार्टी के भीतर सहमति बनाने की कोशिशें भी जारी हैं ताकि किसी भी तरह का राजनीतिक संकट न उत्पन्न हो.
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला कर्नाटक की सत्ता संतुलन और कांग्रेस की भविष्य की रणनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.