वीर भूमि पर खड़गे ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

Date: 2026-05-21
news-banner

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिल्ली स्थित वीर भूमि में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

1779349661_WhatsApp_Image_2026-05-21_at_1.03.27_PM_(1).jpeg

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर राजीव गांधी के देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह भावुक और श्रद्धामय रहा.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो नींव रखी, वह आज देश की प्रगति का आधार बनी हुई है। खड़गे ने यह भी कहा कि राजीव गांधी की सोच और उनके आदर्श आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को नमन किया गया। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर उनके योगदान को याद किया गया.

Leave Your Comments