राजनगर एक्सटेंशन स्थित KLT Finance से जुड़े निर्माण कार्य को लेकर एक ठेकेदार ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। Avenew Construction Co. के संचालक आशीष भाटी ने महाप्रबंधक को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी कंपनी मार्च 2024 से निर्माण कार्य कर रही थी, लेकिन अप्रैल 2025 से प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है.

आशीष भाटी के अनुसार, काम बंद होने के कारण उनकी शटरिंग, मशीनरी और अन्य निर्माण सामग्री लंबे समय से साइट पर बेकार पड़ी है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की सैलरी, मशीनों के रखरखाव और अन्य खर्च लगातार बढ़ते रहे, जबकि काम शुरू होने को लेकर केवल आश्वासन ही मिलता रहा.

ठेकेदार का आरोप है कि साइट इंचार्ज और कंपनी अधिकारियों से कई बार बातचीत हुई, लेकिन हर बार “10 दिन या एक महीने में काम शुरू होने” की बात कहकर मामला टाल दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि नुकसान और भुगतान को लेकर कई ई-मेल कंपनी को भेजे गए, जिनमें नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया गया था.
इसके बावजूद अब तक न तो फाइनल बिल का भुगतान किया गया और न ही नुकसान की भरपाई की गई। आशीष भाटी ने कंपनी प्रबंधन से जल्द फाइनल हिसाब करने और हुए आर्थिक नुकसान को भुगतान में शामिल करने की मांग की है.