ललितपुर में मशीनरी ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

Date: 2026-05-30
news-banner

ललितपुर। जनपद के चौका बाग क्षेत्र में स्थित राजेंद्र कुमार जैन की मशीनरी ऑटो पार्ट्स की दुकान में शनिवार सुबह अचानक आग लगने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी.

1780120212_Screenshot_2026-05-30_110627.png

सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस यूनिट ललितपुर मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुकान में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं गैस सिलेंडर रखे होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील थी। आग बढ़ने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था.

1780120221_Screenshot_2026-05-30_110641.png

फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया.

1780120231_Screenshot_2026-05-30_110715.png

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

1780120245_Screenshot_2026-05-30_110732.png

Leave Your Comments