हापुड़ में कांग्रेसजनों ने मनाया मल्लिकार्जुन खड़गे का 83वाँ जन्मदिन, दी दीर्घायु होने की शुभकामनाएं

Date: 2025-07-21
news-banner
हापुड़। आज दिनांक 21 जुलाई 2025 दिन सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 83 वाँ जन्मदिन दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर बनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दीर्घायु होने की कामना की और केक काटा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे राज्य सभा में विपक्ष के नेता थे। वे भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में श्रम एवं रोज़गार मंत्री रह चुके हैं। वे 2009 में हुए आम चुनाव में कर्नाटक के गुलबर्गा चुनाव क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए थे। उन्होंने गुलबर्गा के नूतन विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और गुलबर्गा के सरकारी कॉलेज से कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की और गुलबर्गा के सेठ शंकरलाल लाहोटी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का जन्म वरावट्टी, भालकी तालुक, बीदर जिला, कर्नाटक में एक दलित जाति परिवार में हुआ था। 1948 में, खरगे जी ने अपनी मां और बहन को खो दिया क्योंकि उनको हैदराबाद के निज़ाम के रजाकारों या निजी मिलिशिया द्वारा आग लगा दी, जबकि वह खुद 7 साल की उम्र में बाल-बाल बचे थे। कांग्रेस जनों ने एक दूसरे को केक खिलाकर और जन्मदिन का गीत गाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सभासद सुशील शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष इक़बाल प्रधान, S S गौड़, मुकेश शर्मा, कपिल शर्मा, सुखपाल गौतम, पूरनमल आनंद, अमित सैनी, यशपाल ढिल्लो, धर्मेंद्र कश्यप, कुसुम लता, सविता गौतम, जस्सा सिंह, पंडित प्रवीण शर्मा, पंडित पंकज चौधरी, भरतलाल शर्मा, संदीप कुमार, शादाब सैफी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, ख़ुशनूद अली, शिवम्, अफजाल, रामू, अनूप कर्दम, अनमोल शर्मा, अंकुर अग्रवाल, अनुज कुमार एडवोकेट, लोकपाल सागर, गोपाल भारती आदि लोग मौजूद रहे.!

Leave Your Comments