दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र में रहने वाले लोग पिछले तीन महीनों से गंभीर water crisis का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार इलाके में नियमित रूप से साफ पानी की सप्लाई नहीं हो रही है और कई बार जो पानी आता है वह गंदा और बदबूदार होता है.जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चल रहे सड़क और गली निर्माण कार्यों के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। कई जगहों पर गलियां खोदी हुई हैं. जिससे पानी की पाइपलाइन प्रभावित हुई है और सप्लाई बाधित हो रही है.

लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है. जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है.
इस क्षेत्र में जनप्रतिनिधि के रूप में Raj Kumar Chauhan का नाम सामने आता है, जबकि दिल्ली की वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था के तहत सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पानी जैसी बुनियादी सुविधा लगातार क्यों प्रभावित है.

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द clean water supply बहाल की जाए और सड़क निर्माण कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके.