दिल्ली-एनसीआर की शान बनी मसूरी झील, एक्वा एग्रो टूरिज्म में सम्मान के बाद पर्यटकों की पहली पसंद

Date: 2026-07-13
news-banner

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश पर्यटन के अंतर्गत मसूरी झील, गाजियाबाद को एक्वा एग्रो टूरिज्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुकी यह झील अब गर्मी और सप्ताहांत की छुट्टियों में बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.

6a54c5fabea5c1783940602.png


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बेहद कम दूरी पर स्थित मसूरी झील प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और मनोरंजन की सुविधाओं के कारण परिवारों, युवाओं और बच्चों की पसंदीदा पिकनिक डेस्टिनेशन बन चुकी है। यहां बोटिंग, बच्चों के लिए झूले, हरियाली से भरपूर परिसर, सुंदर वॉकिंग ट्रैक और फोटो प्वाइंट लोगों को खासा आकर्षित करते हैं। छुट्टियों के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आसपास के जनपदों से पहुंचते हैं.

6a54c61b6f6111783940635.png


पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में इतने विशाल जलक्षेत्र और प्राकृतिक वातावरण वाले पर्यटन स्थल बहुत कम हैं। एक्वा एग्रो टूरिज्म के लिए मिला सम्मान मसूरी झील की बढ़ती पहचान का प्रमाण है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यहां और आधुनिक सुविधाओं तथा प्रचार-प्रसार पर ध्यान दिया जाए तो मसूरी झील उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकती है.

Leave Your Comments