सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमन पुत्र अशरफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह चाकू दिखाता नजर आ रहा था.

वीडियो के साथ उसने कथित तौर पर लिखा था, "कितने असद को मारोगे, मेरे भी हथियार हैं हथियार।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया.
पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में अमन पुलिस स्टेशन में कान पकड़कर माफी मांगता और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कहता दिखाई दे रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना और भड़काऊ या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में लगातार निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें और ऐसा कोई कंटेंट पोस्ट न करें जिससे समाज में भय, तनाव या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न हो.