मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लावड़ कस्बे में भाजपा नेता Sangeet Singh Som के दौरे के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय महिलाओं ने उन पर फूलों के साथ नोटों की वर्षा कर स्वागत किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि संगीत सोम लावड़ कस्बे की गलियों में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने अपने घरों और आसपास के स्थानों से उन पर फूल बरसाए और नोटों की वर्षा की। मौके पर मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया.जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
घटना के बाद समर्थकों ने इसे जनता के स्नेह और समर्थन का प्रतीक बताया, जबकि सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने तरीके से इस घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.वीडियो को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी संख्या में शेयर किया जा रहा है.
संगीत सोम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का चर्चित चेहरा रहे हैं और समय-समय पर उनके बयान और राजनीतिक गतिविधियां सुर्खियों में रही हैं। लावड़ में हुए इस स्वागत कार्यक्रम ने एक बार फिर उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है.
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है.