मेरठ जिले के किठौर क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और गंभीर घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे एक दबंग ने उन पर अचानक लाठी से हमला कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग को संभलने का मौका भी नहीं मिला और आरोपी ने लगातार उन पर वार करना जारी रखा। इस दौरान बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं