राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संवेदनशील कदम, पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय की लड़ाई में साथ रहने का दिया भरोसा: महताब कुरैशी

Date: 2026-07-13
news-banner
6a54d2fd15cce1783943933.jpeg

गाजियाबाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मेरठ पहुंचकर दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मुलाकात किए जाने को लेकर डासना नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सपा नेता महताब कुरैशी ने इसे मानवीय संवेदना और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया.
महताब कुरैशी ने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार के दुख की घड़ी में उनके बीच पहुंचना एक जिम्मेदार जननेता का कर्तव्य होता है और अखिलेश यादव ने यही जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को यह भरोसा दिया है कि समाजवादी पार्टी न्याय मिलने तक उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी.
उन्होंने कहा कि मेरठ की घटना अत्यंत दुखद और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और उन्हें कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार की जायज मांगों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए.
महताब कुरैशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, संविधान और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी तथा हर संभव सहयोग प्रदान करेगी.

Leave Your Comments