MGRIWA प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात, मसूरी-गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

Date: 2026-07-03
news-banner

गाजियाबाद/लखनऊ। मसूरी गुलावठी इंडस्ट्रियलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (MGRIWA) के प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने पर विस्तार से चर्चा हुई.

6a4759c0c0cfa1783060928.jpeg

उपमुख्यमंत्री से हुई महत्वपूर्ण चर्चा

MGRIWA के अध्यक्ष दीपक शर्मा.महासचिव बब्बू चौधरी.उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह तथा जॉइंट सेक्रेटरी विकास अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी.

6a4759c76ea4f1783060935.jpeg

राज्य मंत्री से लिया मार्गदर्शन

प्रतिनिधिमंडल ने अपने मार्गदर्शक एवं राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) से भी भेंट कर औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया और आवश्यक सुझाव प्राप्त किए.

अप्रोच रोड निर्माण पर दिया गया ज्ञापन

कैप्टन विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग विभाग की स्पेशल सेक्रेटरी को ज्ञापन सौंपते हुए मसूरी-गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्तावित अप्रोच रोड के शीघ्र निर्माण की मांग रखी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि परियोजना जल्द शुरू हो सके.

खिचरा–हसनपुर मार्ग की बदहाल स्थिति उठाई

बैठक में खिचरा–हसनपुर मार्ग की जर्जर स्थिति को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह सड़क 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के लिए जीवनरेखा है और इसकी खराब स्थिति के कारण उद्योगों.कर्मचारियों तथा मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

6a4759d26dbeb1783060946.jpeg

स्पेशल सेक्रेटरी ने जानकारी दी कि इस संबंध में प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से भी इस विषय पर चर्चा करने की सलाह दी गई.

आरसीसी सड़क और चौड़ीकरण की मांग

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव अजय चौहान से मुलाकात कर खिचरा–हसनपुर मार्ग के चौड़ीकरण और आरसीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क निर्माण की मांग रखी.प्रमुख सचिव ने परियोजना पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि अगले 15 से 20 दिनों में इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया में ठोस प्रगति देखने को मिल सकती है.

अंत में MGRIWA ने प्रदेश सरकार.जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों का औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के प्रति सकारात्मक रवैये और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.

Leave Your Comments