उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर शहर से एक बड़ी आग की घटना सामने आई है, जहां धुंधी कटरा इलाके में स्थित एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। यह इलाका शहर के बीचों-बीच घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जिससे आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से धुआं और लपटें उठने लगीं.
मौके पर पहुंची Fire Brigade की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। टीम लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने में जुटी हुई है.

घटना स्थल Dhundhi Katra के आसपास का बताया जा रहा है, जहां घनी आबादी होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं.