दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रदर्शन के बीच एक ऐसा चेहरा चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसने अपनी सेवा और सहयोग से कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. मोहम्मद जुनैद नामक युवक प्रदर्शन में शामिल युवाओं और अन्य लोगों के लिए लगातार भोजन और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहम्मद जुनैद पिछले कई दिनों से प्रदर्शन स्थल पर आने वाले युवाओं के लिए कभी पूड़ी-सब्ज़ी.कभी चाय.कभी बिस्किट. कभी जूस और अन्य स्नैक्स की व्यवस्था कर रहे हैं। उनके इस प्रयास की वजह से प्रदर्शन में शामिल लोगों को काफी राहत मिल रही है.
प्रदर्शन के दौरान सामाजिक सहयोग और एकजुटता की यह मिसाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी मोहम्मद जुनैद की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बताया है.
इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने भी मोहम्मद जुनैद के योगदान की खुले मंच से सराहना की। बताया जा रहा है कि उन्होंने जुनैद को गले लगाकर उनका धन्यवाद किया और प्रदर्शन के दौरान उनके सहयोग को महत्वपूर्ण बताया.

प्रदर्शन स्थलों पर अक्सर स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। भोजन.पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था से आंदोलन में शामिल लोगों को सहूलियत मिलती है और सकारात्मक माहौल बनता है.
फिलहाल जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच मोहम्मद जुनैद की यह सेवा चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी उनके कार्यों की सराहना की जा रही है.