राष्ट्रपति भवन में आज श्री मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

Date: 2026-06-23
news-banner

नई दिल्ली। देश के लिए गर्व और सम्मान का क्षण तब देखने को मिलेगा जब 23 जून को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा श्री मोहन नागर को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया जाएगा.

6a3a24aa601a91782195370.png

पद्मश्री भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। श्री मोहन नागर को यह सम्मान उनके उल्लेखनीय कार्यों और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए दिया जा रहा है.

इस सम्मान की घोषणा के बाद से ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह सम्मान केवल श्री मोहन नागर की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय है.

6a3a24ba32f071782195386.png

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहेंगी. पद्मश्री सम्मान प्राप्त कर श्री मोहन नागर देशभर के उन लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे जो समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में योगदान दे रहे हैं.

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर श्री मोहन नागर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

Leave Your Comments