मुरादाबाद में एम्बुलेंस के अंदर ऑक्सीजन संकट: मरीज की जान बचाने के लिए सिलेंडर को हथौड़े से पीटने की मजबूरी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Date: 2026-06-09
news-banner

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई को उजागर कर दिया है.

6a27abe7b9caa1780984807.png

जानकारी के अनुसार, एक मरीज को गंभीर हालत में एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मरीज को ऑक्सीजन की सख्त जरूरत पड़ गई, लेकिन एम्बुलेंस में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर से सप्लाई में तकनीकी समस्या आ गई.

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि परिजनों और मौजूद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर को ठीक करने के लिए हथौड़े का सहारा लेना पड़ा। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

6a27abf0bafc01780984816.png

स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद होता तो ऐसी नौबत नहीं आती। यह घटना सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर करती है, जहां इमरजेंसी सेवाएं भी सवालों के घेरे में आ गई हैं.

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा में बुनियादी सुविधाओं की कमी मरीजों की जान के लिए खतरा बन रही है.

Leave Your Comments